पेण्ड्रा: जीपीएम में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज, 540 से ज्यादा खिलाड़ियों ने दिखाया दम
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज से 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026 का शानदार आगाज गुरुवार दोपहर 1 बजे हुआ। पेंड्रा के फिजिकल कॉलेज खेल मैदान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से पहुंचे 540 से ज्यादा स्कूली खिलाड़ी विभिन्न खेलो