हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में अपराधी की सीसीटीवी फुटेज देखने आई एसओजी टीम महिलाओं के विरोध के कारण बैरंग लौटी
अपराधी की तलाश करने के लिये कस्बे के एक प्रतिष्ठित व्यापारी बंधुओ के आवास में सीसीटीवी फुटेज देखने आई स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) कानपुर की टीम ने जब घर में घुसने का प्रयास किया तो घर पर मौजूद महिलाओं के विरोध करने पर टीम बैरंग लौट गई। पुलिस से शिकायत के बाद खुलासा हुआ कि यह कानपुर शहर से आई एसओजी की टीम थी। बगैर सूचना के घर के अंदर दाखिल होने पर व्यापारी बं