पटना ग्रामीण: मर्डर समेत 32 मामलों में वांछित जयकांत मरीन ड्राइव से गिरफ्तार, साथियों को भी हिरासत में लिया गया
मरीन ड्राइव से मंगलवार की देर शाम एसटीएफ एवं पटना पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में पटना सिटी अनुमंडल के वांछित अपराधी जयकांत को गिरफ्तार किया गया है।जयकांत पर कुल 32 मामले दर्ज हैं। बुधवार सुबह 8:34 बजे मामले की जानकारी पटना सिटी एसडीपीओ 2 गौरव कुमार ने दी है।मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि जयकांत के साथियों को भी हिरासत में लिया गया है