पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ पहुंचे मंत्रियों के आवास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लगातार सुबह-सुबह अपने मंत्रियों और अधिकारियों के घर पहुंच रहे हैं। बुधवार सुबह करीब 9 बजे भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से अपने काफिले के साथ निकले और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी के आवास पहुंचे। जहां दोनों मंत्रियों की आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की।