एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
सीआईए पलवल ने आधा दर्जन संगीन मामलों में संलिप्त पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में हथियार सहित दबोचा।
Aonenews अरविन्द बक्शी
एसपी नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में करीब 75 दिनों में पलवल पुलिस ने 14 इनामी बदमाश तथा 5 मुठभेड़ में संगीन अपराधों में संलिप्त बदमाश दबोच संगीन वारदातों के मंसूबों को किया नाकाम-मनोज वर्मा,डीएसपी सदर पलवल।
जिले में किसी भी असामाजिक तत्व या अपराधी को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अपराध के खिलाफ यह 'जीरो-टोलरेंस' नीति निरंतर जारी रहेगी-नीतीश अग्रवाल, एसपी पलवल।
पलवल पुलिस को मिली इस बड़ी सफलता का खुलासा आयोजित प्रेस वार्ता में करते हुए डीएसपी सदर पलवल मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलवल, नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में पलवल पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। एसपी नीतीश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में करीब 75 दिनों में पलवल पुलिस ने 14 इनामी बदमाश तथा 5 मुठभेड़ में संगीन अपराधों में संलिप्त बदमाश दबोचकर संगीन वारदातों के मंसूबों को नाकाम किया है। चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पलवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने आज एक मुठभेड़ के बाद दिघौट क्षेत्र के नामी बदमाश बलराम उर्फ बबली को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग की गई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद काबू किया।
*मुखबिर से मिली थी सूचना:*
आज अलसुबह सीआईए स्टाफ पलवल के इंचार्ज निरीक्षक रविन्द्र कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दिघौट निवासी बदमाश बलराम उर्फ बबली, जिसके खिलाफ पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं, अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में दिघौट-पिंगौड रोड पर पिंगौड नाले के पास घूम रहा है।
सूचना के आधार पर सीआईए इंचार्ज ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और दो सरकारी गाड़ियों में बिना बत्ती जलाए मौके पर घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी खेतों की तरफ भागने लगा। जब पुलिस टीम ने उसे रुकने और आत्म समर्पण करने की चेतावनी दी, तो आरोपी बलराम ने अवैध देशी पिस्तौल निकालकर सीधे निरीक्षक रविन्द्र कुमार पर जान से मारने की नीयत से दो राउंड फायर किए, जिसमें वे बाल-बाल बचे।
*आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई:* पुलिस टीम द्वारा बार-बार आत्मसमर्पण की चेतावनी देने और हवाई फायर करने के बावजूद जब आरोपी ने फिर से पुलिस पार्टी पर हथियार तान दिया, तो सीआईए इंचार्ज ने अपनी टीम व आत्मरक्षा में तथा आरोपी को काबू करने के लिए आरोपी के पैरों को निशाना बनाकर नियंत्रित जवाबी फायर किया।
गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे सावधानीपूर्वक काबू कर लिया।
अवैध हथियार बरामद: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त *एक अवैध देशी पिस्तौल* और मौके से कारतूस के *दो खाली खोल* बरामद किए हैं।
दर्ज हुआ मुकदमा: आरोपी बलराम उर्फ बबली के खिलाफ थाना सदर पलवल में भारतीय न्याय संहिता की जान से मारने का प्रयास,सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना और आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
घायल आरोपी को तुरंत इलाज के लिए पुलिस अभिरक्षा में पलवल के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।
आरोपी वर्ष 2013 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पलवल में जानलेवा हमला आदि संगीन धाराओं अंतर्गत 6 मामले दर्ज है। इसके अलावा आरोपी पर ₹5000 का इनाम भी घोषित था।
*पुलिस अधीक्षक पलवल, श्री नीतीश अग्रवाल का संदेश:*
"पलवल जिला में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीआईए स्टाफ पलवल ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह न करते हुए जिस बहादुरी और मुस्तैदी से इस कुख्यात अपराधी को दबोचा है, वह सराहनीय है। पुलिस टीम ने पूरी तरह से कानूनी सीमाओं के तहत अनुशासित कार्रवाई की है। उन्होंने कड़े एवं स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी असामाजिक तत्व या अपराधी को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा। अपराध के खिलाफ हमारी यह 'जीरो-टोलरेंस' नीति निरंतर जारी रहेगी।"