सामाजिक सुरक्षा को संबल, पेंशनधारियों को सम्मान! 🌟
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज (10 नवंबर 2026) 'संवाद' से अक्टूबर 2026 माह की पेंशन राशि का सीधा लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सफल हस्तांतरण किया गया।
📍 शिवहर जिले के मुख्य बिंदु:
पारदर्शिता के साथ जिले के कुल 73,833 पेंशनधारियों (वृद्धजन, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों) के बैंक खातों में ₹8,12,16,300 की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की गई।
योजनावार लाभुकों का विवरण:
✅ मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन: 34,793 लाभुक
✅ राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन: 22,604 लाभुक
✅ बिहार निःशक्तता पेंशन: 7,644 लाभुक
✅ लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन: 5,133 लाभुक
✅ राष्ट्रीय विधवा पेंशन: 3,330 लाभुक
✅ राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन: 329 लाभुक
इस पहल से जिले के जरूरतमंदों को नियमित आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवनयापन की आश्वस्ति मिली है। 🤝
#Sheohar #SheoharNews #BiharGovernment #SocialSecurity #DBT #PensionScheme #Bihar #CMBihar #PRDSheohar #PublicRelations
Sheohar, Bihar | Nov 10, 2026