ND&PS Act के तहत बैकवर्ड लिंकेज पर फिरोजपुर (पंजाब) से दो सप्लायर गिरफ्तार
दिनांक 02.08.2026 को बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह फोरलेन, लिंक रोड मन्दरीघाट के पास बस की चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों नीरज एवं विकास निवासी सुंदर सुंदरनगर से 109.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया था। इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में मुकदमा संख्या 151/2026 दिनांक 02.08.2026, अधीन धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की आगामी जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ, वित्तीय लेन-देन एवं डिजिटल साक्ष्यों के गहन विश्लेषण के आधार पर पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने पंजाब के फिरोजपुर(जो भारत पाकिस्तान बॉर्डर के समीप है) में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. सतपाल पुत्र श्री रोशन लाल, निवासी आभा बस्ती, फिरोजपुर सिटी, जिला फिरोजपुर, पंजाब, उम्र 31 वर्ष।
2. संजय कुमार पुत्र श्री राजकुमार,
आभा बस्ती, फिरोजपुर सिटी, जिला फिरोजपुर, पंजाब, उम्र 39 वर्ष।
मामले में आगामी जाँच जारी है।
बिलासपुर पुलिस ND&PS Act के मामलों में केवल नशे की बरामदगी तक सीमित न रहकर बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच कर नशे की सप्लाई चेन से जुड़े मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।पिछले पाँच महीने में बिलासपुर पुलिस द्वारा NDPS के अंतर्गत 136 मुकदमे पंजीकृत कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है|