मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाने में कोतवाली प्रभारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन
मऊरानीपुर थाना परिसर में कोतवाली प्रभारी अखिलेश द्विवेदी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 8 प्रार्थना पत्र में से एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। साथ ही अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित करके जल्द ही समस्या का निस्तारण करने के आवश्यक निर्देश दिए गए।