मऊरानीपुर: नगर में पुलिस व प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही,सड़क किनारे लगे बालू गिट्टी व डस्ट के ढेरों को किया सीज।
नगर में SDM व CO के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे से तहसील मुख्यालय तक फैले हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की गई।सड़क पर फैले हुए बालू ,गिट्टी व खनिज से संबंधित अन्य सामान को सीज करके खनिज विभाग को मामले की जानकारी दी गई।साथ ही मंडी परिषद की दुकानों का प्रीमियम जमा न होने की वजह से नोटिस भी दिया।साथ ही एक सप्ताह में अतिक्रमण को हटाने के निर्देश भी दिए गए