गोरौल: डेढ़ माह से लापता युवती की हत्या कर शव दफन करने की घटना की नेता प्रतिपक्ष ने वीडियो कॉल पर जानकारी ली
डेढ़ माह से लापता युवती की हत्या कर शव को गोरौल थाना क्षेत्र के पिरापुर गांव के मकई के खेत में दफन किए जाने के घटना की सोमवार को 1 बजे दिन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर मृतका की माँ से बात कर घटना की पूरी जानकारी लिया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पूर्व एमएलसी प्रखंड प्रमुख सहित अन्य राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।