गोरौल: पीरापुर गांव में छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया
पीरापुर गांव से एक माह पूर्व अपहरण की गई छात्रा की शव पीरापुर गांव में ही हत्या कर एक खेत में गाड़ दिया गया था । इसी हत्या के विरोध में लोगों ने शनिवार की रात 8बजे कैंडल मार्च निकाल विरोध प्रकट किया। कैंडल मार्च में प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार , पप्पू राणा, विक्रम कुमार सिंह , रमेश सिंह, रौशन खातून, गौरब कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।