फरसगांव: फरसगांव में बस्तर राजमिस्त्री मजदूर संघ ने रैली निकालकर मनाया मजदूर दिवस,महिलाओ के लिए हुए विविध कार्यक्रम
आज 01 मई बुधवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर फरसगांव के बस्तर राज मिस्त्री मजदूर संघ के लोगो ने मजदूर भवन में एकत्रित होकर विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर नगर में रैली निकाली गई । रैली नगर भ्रमण करने के बाद संघ की महिलाओ के लिए विविध कार्यक्रम करने उन्हें पुरुस्कृत किया गया और बड़े धूमधाम से मजदूर दिवस को मनाया ।