फरसगांव: युवा कांग्रेस ने पूर्व विधायक संतराम नेताम के जन्मदिन पर फरसगांव अस्प्ताल में मरीजों को बांटे फल
युवा कांग्रेस ने केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम के जन्मदिन पर गुरुवार को फरसगांव हॉस्पिटल में युवा कांग्रेस फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल नाग के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ हो इसकी कामना भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल नाग सहित युवा कॉंग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।