सहजनवा: गाहासाड स्थित मिनी स्टेडियम में मानक के विपरीत बनाए जा रहे ट्रैक एंड फील्ड का खिलाड़ियों ने किया विरोध
सहजनवा नगर पंचायत के गाहासाड गांव में सरकार द्वारा बनवाए जा रहे मिनी स्टेडियम में कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों द्वारा खानापूर्ति कर कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के चक्कर में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही है । जहां मानक के विपरीत बनाए जा रहे ट्रैक एंड फील्ड को लेकर खिलाड़ियों का विरोध शुरू हो गया है ।