भंडरा: भंडरा के डुमरी में सरना पूजा स्थल पर कथित अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश, सैकड़ों लोग सीओ कार्यालय पहुंचे।
भंडरा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित पारंपरिक सरना लोटा पूजा स्थल पर कथित अवैध अतिक्रमण के विरोध में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक उरांव के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे और सीओ से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की।