दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में गोवर्धन पूजा के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए। इनमें से एक युवक ने बच्ची के साथ रेप किया।
पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंगरेप का मामला नहीं है। फिलहाल एक ही युवक पर रेप का आरोप है। उसके साथ गए दोनों युवकों पर अपहरण और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गांव में देर रात रिकॉर्डिंग डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान तीनों युवक बच्ची को अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।