प्रभारी जिला सचिव ने सहयोग शिविरों का किया निरीक्षण।
आज दिनांक 02 जून 2026 को अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत एवं रजौली प्रखंड के रजौली पश्चिमी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा द्वारा किया गया।
प्रभारी जिला सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से उन्हें जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।इस अवसर पर प्रभारी सचिव द्वारा निष्पादित आवेदनों से संबंधित स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।
इसके उपरांत प्रभारी जिला सचिव श्री हिमांशु शर्मा, जिला पदाधिकारी नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलेज में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचनाओं, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संस्थान की समग्र कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
अधिकारियों द्वारा परिसर में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन करते हुए संस्थान के सुचारु संचालन, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि तथा छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जीविका कर्मी एवं जीविका दीदियां उपस्थित थीं।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 2, 2026