उचकागांव: गोपालगंज के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
स्थानीय प्रखंड के बलेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को विद्यालय का स्थापना दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, जबकि अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों का महत्व बताया.