डिंडौरी: हर घर नल जल योजना: डिंडौरी विधायक ने बीजेपी सरकार के खोखले वादों और जमीनी सच्चाई का किया पर्दाफाश
डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने बुधवार सुबह 7:30 बस्तर ब्लॉक के पिपलावंड जामगुडा कि दिव्यांग महिला का घसीटते हुए पानी ढोने की मजबूरी का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुए बीजेपी सरकार के हर घर नल जल योजना की हकीकत का पर्दाफाश किया। विधायक ने बताया भारत के अमृतकाल में दिव्यांग महिला को भी पानी जैसे बुनियादी जरूरत के लिए अपमानजनक संघर्ष से गुजरना पड़ रहा है।