गुरुग्राम: सोहना स्थित अनाज मंडी में पॉलिथीन का उपयोग करने पर 6 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई
गुरुग्राम के सोहना स्थित अनाज मंडी में सिंगल यूज पॉलिथीन के खिलाफ बाजार विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। गुरुवार को की गई छापेमारी में छह दुकानदारों को नियमों का उल्लंघन करते पाया गया, जिन पर कुल 22,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग अब तक इस अभियान के तहत 31 हजार रुपये से अधिक के चालान काट चुका है। बाजार विभाग के सचिव एवं अधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि