गुरुग्राम: गुरुग्राम के बादशाहपुर में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, आसपास की इमारतों में भी आई दरारें
गुरुग्राम में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, आसपास की इमारतों में भी पड़ी दरारें हरियाणा में मंगलवार 14 अगस्त को जींद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत समेत कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बरसात के बीच गुरुग्राम के बादशाहपुर स्थित नीलकंठ एनक्लेव में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद