गुरुग्राम: एक पेड़ मां के नाम मुहिम: गुरुग्राम में ACP सदर यशवन्त कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने लगाए 8500 पौधे
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए गुरुग्राम पुलिस द्वारा लगातार पौधारोपण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है इसी कड़ी में यशवंत कुमार एसीपी सदर गुरुग्राम ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा एक पेड़ मां के नाम मुहिम जोर-जोर से चलाई जा रही है इस मुहिम के अंतर्गत गुरुग्राम पुलिस का हर कर्मचारी तीन पौधे लगाएगा l