गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए गुरुग्राम में हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर सील, सुरक्षा में तैनात किए गए 4500 जवान
गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है जो भी भारी वाहन है वह कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे से होकर गुजर सकते हैं दिल्ली में जाने वाले निजी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है l