गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अगस्त को देश के पहले 8 लेन अर्बन एलिवेटेड द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
देश का पहला 8-लेन एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर है, जिसमें 18.9 KM हरियाणा में और 10.1 KM दिल्ली में है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 9,000 करोड़ रुपए है। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के महिपालपुर में शिव मूर्ति से शुरू होकर गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल प्लाजा तक जाता है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात के दबाव को कम करेगा l