अर्जुन मुंडा की मां का निधन, परिवार में शोक की लहर
#जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की मां का रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, सोमवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर लोग दिवंगत मां का अंतिम दर्शन कर सकेंगे। वहीं, अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1 बजे आवास से स्वर्णरेखा बर्निंग घाट, भुइयांडीह के लिए निकलेगी।
इस दुखद घटना पर लोगों ने शोक जताया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अर्जुन मुंडा सहित पूरे परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।
#ArjunMunda #अर्जुनमुंडा #Jharkhand #Jamshedpur #झारखंड #दुःखदसमाचार #शोकसमाचार #श्रद्धांजलि #OmShanti #JamshedpurNews #JharkhandNews #BreakingNews #LatestNews #Tribute #RIP