बिलग्राम: शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को मल्लावां पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था केस
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने और जेवर हड़पने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है उन्नाव की रहने वाली पीड़िता ने काजी टोला निवासी युवक और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।आरोप के मुताबिक,युवक ने 2016 में नौकरी और शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया।