भादरा: बारात की गाड़ी का पीछा कर टक्कर मारी, रास्ता रोककर मारपीट, मदद के लिए रुके युवक की गाड़ी को भी ठोका
भादरा से महाराणा जा रही बारात की गाड़ी को बिना नंबर की बोलेरो से टक्कर मारकर रास्ता रोकने व मारपीट का आरोप है। मदद के लिए रुके युवक की गाड़ी का भी 1-2 किमी पीछा कर टक्कर मारी, जिससे गाड़ी खेत में जा गिरी। पुलिस ने हनुमान सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।