जालौन में मिशन सेफ फ्यूचर के तहत स्कूली वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया! परिवहन विभाग के उप परिवहन आयुक्त संजय कुमार और आरटीओ झांसी ने किया औचक निरीक्षण! एट स्थित एक स्कूल में औचक निरीक्षण के दौरान कई स्कूली वाहन अनफिट पाए गए! पकड़े गए वाहनों को फिटनेस सेंटर भेजकर जांच के निर्देश दिए गए! सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले अन्य स्कूली वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया! अधिकारियों ने उरई स्थित संभागीय परिवहन कार्यालय में समीक्षा बैठक भी की!!
संजय कुमार, उप परिवहन आयुक्त झांसी परिक्षेत्र परिवहन विभाग