बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्रवाई, 10 ट्रक पकड़े
जालौन। अवैध खनन, खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग, परिवहन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 10 ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए करीब 10 लाख 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। टीम की कार्रवाई से खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए वाहनों के संबंध में शेष विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास का है!!