बोरियो: पथरा ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला अधेड़ का शव, बेटे ने जताई हत्या की आशंका
पथरा ओवर ब्रिज के समीप ललमटिया फरक्का एमजीआर रेलवे ट्रैक किनारे मंगलवार के सुबह एक 48 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बीचपूरा बेलाटुकुर निवासी बबलू बेसिल बेसरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने हत्या की आशंका जताई है । वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है । शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया है।