चायल: भरवारी के वार्ड नंबर-4 में पालिकाध्यक्ष ने सभासद के स्वास्थ्य की जानकारी ली
भरवारी। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर-4 की सम्मानित सभासद विकास सोनकर के अस्वस्थ होने की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी उनके आवास पहुंचीं। पालिकाध्यक्ष ने सभासद का कुशल-क्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली।