जमुई | चकाई
उत्क्रमित मध्य विद्यालय करणगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक और ग्रामीण के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने बच्चों की पढ़ाई, विद्यालय में कथित लापरवाही और प्रधानाध्यापक की अनुपस्थिति को लेकर जांच व कार्रवाई की मांग की है।
नोट: वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रभारी प्रधानाध्यापक से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।
#Jamui #Chakai #KaranGarh #School #ViralVideo #BiharNews #Education #JamuiNews #SevanTakNews #BreakingNews
Sono, Jamui | Jul 11, 2026