मेहरमा: मेहरमा थाना क्षेत्र के पिरोजपुर बाईपास नहर के समीप, थाना प्रभारी के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
Meherma, Godda | Sep 29, 2026 मेहरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरोजपुर बाईपास सड़क नहर के समीप, थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक राकेश रंजन और पुलिस बल के द्वारा आज मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में वाहनों के कागजात,डिक्की,बैग की जांच की गई। बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए लगातार मेहरमा पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।