नवादा: नवादा में 386 शिक्षकों को नोटिस जारी, ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति में लापरवाही का मामला
Nawada, Nawada | Apr 3, 2026 नवादा जिले में ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इस मामले में जिला शिक्षा विभाग ने 386 शिक्षक-शिक्षिकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।