दतिया नगर: दतिया के विश्वजीत गुप्ता ने यूपीएससी में 67वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया, शिक्षकों ने किया सम्मानित
दतिया शहर के शिक्षक दंपती के बेटे विश्वजीत गुप्ता ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है। विश्वजीत के दतिया स्थित निवास पर रविवार सुबह 11 बजे शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला गया है।