जलालाबाद: गांव जब्बलपुर में खेत की रखवाली कर रहे युवक को तमंचे से गोली मारने की दी धमकी ,पीड़िता का पूरा घर दहशत में
जनपद शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव जब्बलपुर की पीड़िता राजेश्वरी पत्नी ऋषि पाल ने बताया के तीन लोग फोन से तमंचे से गोली मारकर धमकी देते है। तीनों आरोपियों ने कल बीती रात में समय करीब 12:00 बजे खेत पर पहुंचकर खेत की रखवाली कर रहे सुखबीर ऋषि पाल को खेत में घेर लियाऔर उनको जान से मारने की कोशिश की पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।