भीलवाड़ा: जिला अस्पताल में एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा मारपीट का मामला, पीड़ित ने जिला कलेक्टर और एसपी से न्याय की गुहार लगाई
भीलवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी चिकित्सालय में निजी एंबुलेंस के दो चालकों द्वारा मरीज के परिजन के साथ मारपीट करने के मामले में पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई है।इस दौरान पीड़ित ने एंबुलेंस चालकों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट के मामले में उन पर कार्यवाही करने की मांग की है।