मनेर: टोलापर मोहल्ले में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, चार लोग घायल
Maner, Patna | Jun 4, 2025 बिहटा थाना क्षेत्र के टोलापर मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए मनेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मारपीट का मामला बुधवार की दोपहर 1:45 के करीब की है। घायल दरोगा राय, रामजी कुमार व राजनंदन समेत चार लोग घायल हुए है।