मनेर: जयप्रकाश नगर में पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजे के साथ कारोबारी बाप-बेटे को किया गिरफ्तार
Maner, Patna | Jun 3, 2025 मनेर नगर के जयप्रकाश नगर मोहल्ला स्थित एक घर में पुलिस ने सूचना पर छापेमारी करते हुए करीब साढ़े तीन किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा कारोबारी बाप और बेटे को गिरफ्तार किया है। मामला मंगलवार की अहले सुबह करीब 4:25 की बताई जाती है। गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश सिंह और रितेश सिंह बताया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत भेजा गया है।