मनेर: सादिकपुर गांव में बच्चों के झगड़े में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन लोग घायल
Maner, Patna | Jun 3, 2025 मनेर के सादिकपुर गांव में दो पक्षों के बीच बच्चों के झगड़ा को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और ईंट से हुई मारपीट के दौरान महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मनेर का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का इलाज चल रहा है। घायल साहिल कुमार, संजू देवी समेत तीन लोग घायल हो गए है। मामला मंगलवार की दोपहर 2:35 के करीब की है।