दतिया नगर: बक्सी हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण पर जेसीबी कार्रवाई, कब्जे हटाए, भारी पुलिस बल तैनात
बक्सी हनुमान मंदिर के पास जिला प्रशासन ने एक बार फिर शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाए गए मकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। 20 दिन पहले भी यहां अतिक्रमण हटाया गया था।