मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Mandla, Mandla | May 10, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रविवार दोपहर लगभग 1 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सेवाओं एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। बताया गया कि लगभग एक माह पूर्व भी कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया था, जिसमें कई अव्यवस्थाएं सामने आई थीं।