सेगांव: राजपुर से सेगांव दरबार तक 30 किमी पदयात्रा, सैकड़ों भक्त सिर पर चुनरी लेकर पहुंचे, जयकारों से गूंजा नगर
*आस्था की 30 किमी पदयात्रा: सिर पर चुनरी लेकर राजपुर से सेगांव दरबार पहुंचे सैकड़ों भक्त, जयकारों से गूंजा नगर* *सेगांव।* शारदीय नवरात्रि पर बड़वानी जिले में आस्था का सैलाब देखने को मिला। सकल हिंदू समाज के आह्वान पर सात माता मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में आज राजपुर से प्रसिद्ध माँ लालबाई-फूलबाई धाम सेगांव तक 30 किलोमीटर की भव्य चुनरी पदयात्रा निकाली गई।