किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रोहिण में मोटरसाइकिल स्किड होने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन निवासी द्वारका सेक्टर-8 साऊथ वेस्ट दिल्ली के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।