बिलासपुर सदर: बारिश नहीं होने से बढ़ी किसानों को चिंता, हुआ काफी नुकसान: कृषि उप निदेशक बिलासपुर शशी शर्मा
जिला बिलासपुर में तीन माह से बारिश नहीं होने के चलते किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कृषि उप निदेशक बिलासपुर शशी शर्मा ने बताया कि रबि सीजन में बारिश नहीं होने के चलते काफी नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही बारिश नहीं हुई तो यह नुकसान बढ़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान गेंहू की फसल को हुआ है।