बिलासपुर सदर: धारटटोह में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी बोले - BJP के नारे से खुश नहीं होंगे भगवान
सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत धारटटोह में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही भाजपा पर प्रहार भी किए। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।