सतना के सर्किट हाउस चौराहे में सूत्र सेवा बस और एक वाहन में टक्कर हो गई । सूत्र सेवा बस ड्राइवर कंडक्टर ने बस को अति व्यस्तम चौराहा के बीच खड़ी करके दबंगई दिखाने लगे । जिससे चौराहे मे जाम लग गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और बस आगे की ओर रवाना की गई । रविवार की सुबह 11 बजे दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।