अमरपाटन में बारिश से बर्रेह बड़ा के दढ़ियन टोला का बांध टूटा, घरों और खेतों में पानी भरा
अमरपाटन में हो रही बारिश के चलते ग्राम बर्रेह बड़ा के दढ़ियन टोला का बाँध सिरगो पहाड़ में हुई बारिश के पानी से लबालब हो गया।और पानी के दबाव के चलते फुट गया। बांध का पानी ग्रामीण के घरों व खेतों में घुस गया।ग्रामीण की माने तो बांध में आई दरार की जानकारी सचिव सरपंच को दी गई।पर कोई सुधार नही हुआ।और बांध आज फुट गया।सूचना के बाद कोई प्रशानिक अमला मौके पर नही पहुँचा।