अमरपाटन सहित आसपास हो रही बारिश से ग्राम लालपुर में जलभराव की स्थिति हो गई।नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया।जिससे गृहस्थी का सामान भीग गया।रात भर रहवासियों ने जागकर रात बिताई,ग्रामीणों ने सरपंच सचिव को जानकारी दी परन्तु कोई मदद नही मिली।सुबह तहसीलदार द्वारा मौके पर पहुँच नगर परिषद के टेंकर से पानी निकासी की व्यवस्था करवाई।