लालगंज: लालगंज के अगेहता में सपा के तत्वाधान में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा
आजमगढ़ जनपद के लालगंज तहसील अंतर्गत अगेहता में सपा के तत्वाधान में शुक्रवार को पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में लोग और लालगंज सपा विधायक बेचई सरोज सहित सपा के बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा आजाद कनौजिया रहे। वही वक्ताओं द्वारा वर्तमान सरकार पर जमकर निशाना साधा गया ।